सहस्त्र जलधारा से गूंजा मनकामेश्वर महादेव मंदिर, क्षेत्र में सुवृष्टि की कामना

0
WhatsApp Image 2026-09-03 at 8.34.21 AM

अरुण जोशी ब्यूरो चीफ बांसवाड़ा

बागीदौरा। पंचायत समिति बागीदौरा के छींच गांव में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को श्री हाड़खरा पटेल समाज, महाजन समाज, भावसार समाज एवं ग्रामीणों के सहयोग से श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में सुवृष्टि की कामना के साथ विश्वकल्याण और जनकल्याण की प्रार्थना करना रहा।
इस अवसर पर आचार्य श्री प्रदीप शुक्ला के सान्निध्य में सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज एवं श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज छींच के पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक सहस्त्र जलधारा के साथ लघुरुद्र का आयोजन किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव की आराधना से श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि, शांति और विश्वकल्याण की कामना करते हुए भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed