राजनीतिक दलों का विरोध, निर्दलीयों के समर्थन में सवर्ण समाज की टीम ने वाइक रैली निकाली।
बनवारी बाबा गंगापुर सिटी। वार्ड नंबर 30 में हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले तीन दर्जन से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने आवेदन फार्म जमा करा कर समर्थन मांगा गंगापुर सिटी सवर्ण समाज द्वारा नगर निकाय चुनाव में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा लगाया यूजीसी काला कानून एक्ट के विरोध में भाजपा कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार के चलते निर्दलीयों को समर्थन के लिए मंगलवार से प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी प्रचार अभियान तहत वार्ड नंबर 30 में हीरालाल की मिल में हनुमान मंदिर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं निर्दलीय प्रत्याशी विकास अग्रवाल के समर्थन में हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए वार्ड नंबर 35 में पहुंचे एवं वहां से समिति के कार्यालय पर पहुंचकर रैली का समापन हुआ रैली में सवर्ण समाज की टीम द्वारा केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के बच्चों पर विद्यार्थियों पर यूजीसी काला कानून लागू करने के विरोध में रोलबैक रोलबैक यूजीसी रोलबैक, काला कानून वापस लो काला कानून वापस लो के नारे लगाए इस मौके पर वार्ड नंबर 30 प्रत्याशी विकास अग्रवाल वार्ड नंबर 35 प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पाराशर कुंदन अग्रवाल हेमेंद्र बोहरा बालकिशन हरिकिशन भारद्वाज हरि कृष्ण शर्मा गौरव गुप्ता आदि सहित दर्जनों सवर्ण समाज के बंधु शामिल हुए प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि बुधवार को दोपहर तक सवर्ण समाज के पास विभिन्न वार्डों से निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा तीन दर्जन से अधिक आवेदन फॉर्म जमा कराएं गए हैं निर्दलीयों के आवेदन फॉर्म जमा करने की सतत प्रक्रिया सुचारू है जो तीन सितंबर तक पूरी कर ली जावेगी 4 सितंबर को प्रचार सहमती आवेदन फॉर्मो पर समिति द्वारा मंथन किया जावेगा उसके बाद प्रत्येक वार्ड में सवर्ण समाज समिति की टीम समर्थित निर्दलीयों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुटेगी यह अभियान रुकने वाला नहीं है समिति द्वारा सवर्ण समाज कि नागरिकों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभा, धार्मिक अनुष्ठान, तथा आमसभा आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है

