पलारी विकास योजना प्रारूप की प्रदर्शनी 7 सितंबर को
बलौदाबाजार, 6 सितंबर 2026। पलारी निवेश क्षेत्र के लिए तैयार किए गए विकास योजना प्रारूप की प्रदर्शनी का आयोजन 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत पलारी के सभाकक्ष में किया जाएगा। यह विकास योजना प्रारूप छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के अनुसार प्रकाशित किया गया है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ कसडोल विधायक संदीप साह, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू एवं जनपद अध्यक्ष सविता यादव द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विकास योजना प्रारूप की प्रति मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पलारी तथा उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, बलौदाबाजार के कार्यालयों में कार्यालयीन समय के दौरान निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। नागरिक कार्यालयीन अवकाश के दिनों को छोड़कर योजना प्रारूप का अवलोकन कर सकते हैं।
जनहित में महत्वपूर्ण पहल
पलारी निवेश क्षेत्र के लिए तैयार विकास योजना से क्षेत्र के सुनियोजित विकास, भविष्य की आवश्यकताओं तथा नगरीय विस्तार को बेहतर दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को विकास योजना प्रारूप को समझने तथा उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
क्रमांक/22
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला, संवाददाता
बलौदाबाजार-भाटापारा
