रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया जिला कारागार में बंदियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, एक और विचाराधीन बंदी ने लगाई फांसी
सुल्तानपुर) जिला कारागार में बंदियों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम एक बार फिर जेल परिसर में एक विचाराधीन बंदी ने नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।इस घटना ने जेल प्रशाशन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।आपको बता दें कि मृतक विचाराधीन बंदी अमित कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी किरासिया कोट, थाना सुबेहा, जिला बाराबंकी है। वह मु0अ0सं0- 253/2026,अंतर्गत पॉक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट थाना जगदीशपुर जिला अमेठी के वाद में माननीय अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष सं0-12 सुल्तानपुर के आदेशानुसार बीते 31 अगस्त से जिला कारागार में निरुद्ध था। सूत्र बता रहे हैं कि वर्तमान में वह बैरक संख्या- दो में निरुद्ध था।
आज दिनांक 28 सितंबर को लगभग 18:45 बजे बैरक संख्या- तीन के पीछे स्थित नीम के पेड़ में लाल रंग की चादर से लटक कर आत्महत्या कर लिया।घटना के बाद से मामले पर कोई भी अफसर खुलकर बोलने को तैयार न था, जिससे नियत पर सवाल उठने लगे हैं।मौत के बाद न्यायिक अफसरों ने भी कारागार की दौड़ लगाई।यह घटना तब है जब नालसा और डीएलएसए के अफसर लगातार जिला कारागर जाकर बंदियों की सुध लेते थे❗अंदर खाने के सूत्रों ने बताया कि वर्तमान जेल अधीक्षक के कार्यकाल में भी करीब आधा दर्जन डिप्टी जेलरों का ट्रांसफर हो चुका है जो गहन जांच का विषय है।
गौरतलब है कि सुल्तानपुर जिला कारागार में बीते एक वर्ष में यह पांचवीं बड़ी घटना है❗ इससे पूर्व जनवरी 2026 में विचाराधीन बंदी शैलेंद्र सिंह की सीने में दर्द से, अप्रैल में नक्छेद कोरी, मोहम्मद सुभान, पॉक्सो बंदी राम मूरत समेत कई बंदियों की मौत हो चुकी है❗यह भी किसी से छिपा नही है कि दो बंदियों की मौत पर चर्चित शख्शियत नूतन ठाकुर ने भी सुल्तानपुर में दखल कर दिया था❗फिलहाल लगातार हो रही घटनाओं पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं❗
