रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया विधिक जागरूकता अभियान,विभिन्न विद्यालयों में चला पॉक्सो पाठ ——— छात्रों को बताए गए गुड टच-बैड टच के मायने, हेल्पलाइन 1098 व 112 की दी जानकारी
रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया
विधिक जागरूकता अभियान,विभिन्न विद्यालयों में चला पॉक्सो पाठ
———
छात्रों को बताए गए गुड टच-बैड टच के मायने, हेल्पलाइन 1098 व 112 की दी जानकारी
———-
(सुल्तानपुर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को भगवान दास इंटर कॉलेज विकवाजितपुर व जीडी गोयनका सुल्तानपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्रों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
भगवान दास इंटर कॉलेज विकवाजितपुर में एडीजे विजय कुमार गुप्ता व सिविल जज अवर खंड बुशरा नाज अंसारी ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देता है। यदि किसी बच्चे के साथ यौन अपराध की जानकारी मिले तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या सीधे पुलिस को सूचना दें। पॉक्सो मामलों की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण में होती है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट व वन स्टॉप सेंटर पीड़ितों को शेल्टर व सहायता देते हैं। इस मौके पर कृष्ण कुमार उपाध्याय,विपिन सिंह मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से न्यायिक अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं जीडी गोयनका सुल्तानपुर में अपर सिविल जज प्रथम अविनाश चंद्र गौतम ने छात्रों को पॉक्सो के कानूनी प्रावधान, स्पेशल कोर्ट, स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर व सहायता तंत्र के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सपना तिवारी, स्टाफ, पीएलवी अंकुश यादव, रविशंकर यादव मौजूद रहे। उधर साईं बाबा विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान इंका बेलासदा दोमुहा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर एडीजे स्वतंत्र प्रकाश एडीजे व न्यायिक अधिकारी प्रगति ने छात्रों को कानून की जानकारी दी गई।इस मौके पर संगीता शर्मा ,पीएलवी सुश्री कल्पना यादव आदि रहे।
