लखीमपुर खीरी से ब्यूरो रिपोर्ट पी.के. मिश्रा सम्पूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम
लखीमपुर खीरी 03 अक्टूबर : आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ योगानंद पाण्डेय, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने तहसील मितौली में “संपूर्ण समाधान दिवस” में आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय। आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें। पीड़ित/परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी समस्या का समाधान किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 01 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 12, पुलिस 03, विकास 02, आपूर्ति 03, जल निगम का 01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान एसडीएम एसडी पवार, सीओ यादवेंद्र, पीडी सतीश पाण्डेय, तहसीलदार प्रीति सिंह सहित सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
======
सेवा संकल्प अभियान में सफाई कर्मियों को मिला स्वच्छता का संबल
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। तहसील मितौली में डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ योगानंद पाण्डेय ने पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की। स्वच्छता किट पाकर सफाई कर्मियों में उत्साह नजर आया। डीएम ने सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांवों, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित कार्मिक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें। साथ ही जिले की सभी तहसीलों में पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन

