भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 169 मामलों में ₹1.26 लाख से अधिक राजस्व वसूली चाणक्य न्यूज़ इंडिया | हिमांशु शुक्ला | बलौदाबाजार-भाटापारा से ग्राउंड रिपोर्टिंग

0
WhatsApp Image 2026-10-04 at 11.07.44 AM

भाटापारा/रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस विशेष टिकट जांच के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 8 ट्रेनों में जांच की गई। अभियान में कुल 169 मामले दर्ज किए गए, जिनसे रेलवे को 1,26,696 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

रेलवे के अनुसार, जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 107 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 93,755 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 41 यात्रियों से 30,580 रुपये तथा अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से 2,360 रुपये राजस्व वसूला गया।

यात्रियों को टिकट के प्रति किया जागरूक

रेल प्रशासन के मुताबिक किलाबंदी टिकट चेकिंग का प्रमुख उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें और रेल परिसर में प्रवेश करने से पहले आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदें।

अभियान के दौरान यात्रियों को सही टिकट के साथ निर्धारित कोच में यात्रा करने तथा रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

वाणिज्य विभाग की टीम रही मौजूद

टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग सहित 13 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहे। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर संचालित किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल का वाणिज्य विभाग समय-समय पर इस प्रकार के टिकट जांच अभियान संचालित कर रहा है। रेलवे का कहना है कि इन अभियानों के माध्यम से यात्रियों को उचित टिकट लेकर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा करने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *