सुलतानपुर न्यूज़ रिपोर्टर उदय भान ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ के तहत समाजवादी पार्टी का हुंकार,कल डजिला अधिकारी कार्यालय तक निकलेगा पैदल मार्च
सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चल रहे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और जिला महासचिव सलाहुद्दीन खान के नेतृत्व में हुई वार्ता में पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।पूर्व विधायक ने 13 करोड़ वोटों की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की घटना को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए निंदा की।सपा नेताओं ने ऐलान किया कि गुरुवार को जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।इसके बाद चुनाव आयुक्त के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा जाएगा।प्रेस वार्ता में सपा प्रदेश सचिव तेजेन्द्र सिंह बग्गा, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, इसौली विधानसभा के दावेदार शकील अहमद,गुफरान अहमद सैफी, देवतादीन निषाद, विनोद जायसवाल, वीरेंद्र मौर्य, श्यामलाल निषाद, रिजवान अहमद ‘पप्पू’, अशोक वर्मा, राजू चौधरी, ओपी वर्मा, राजनारायण यादव, नफीशा बेगम, सनी यादव, रामप्रकाश मौर्य,जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद, मो.जिशान, राजू यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्य
