पलासियो मॉल के करीब पहुंची गोमती, लखनऊ में मचा हड़कंप

0
631

IIIT बंद, बैकुंठ धाम जलमग्न ;

आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पहुंचा पानी

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर 10वें दिन भी बढ़ रहा है। पलासियो मॉल के आसपास की सड़कें टापू जैसी हो गई हैं। यहां घुटनों तक पानी भरा है। इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन कार्यालय तक भी पानी पहुंच गया है। IIIT परिसर भी जलमग्न है। इसके चलते संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है और परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

बैकुंठ धाम भी पूरी तरह पानी में डूबा है। यहां शव रखने वाले चबूतरे भी पानी में डूब गए हैं। लोगों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद उन्हें मदद नहीं मिल रही है।

फैजुल्लागंज में हालात गंभीर हैं। यहां 40 हजार घरों में 5-6 फीट तक पानी भरा है। कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान भी खराब हो रहा है। फैजुल्लागंज में समय पर खाना और पानी नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। इसी को लेकर NDRF की टीम और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

फीनिक्स प्लासियो मॉल की तरफ जलभराव से निपटने के लिए 6 पंप लगाए गए हैं। इनके जरिए सड़क पर जमा पानी निकाला जा रहा है। गोमती का जलस्तर बढ़ने से इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *