वाहर नवोदय विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यशाला चाणक्य न्यूज़ इंडिया शम्स तबरेज खान महराजगंज उत्तर प्रदेश। छात्रों को फर्जी ट्रेडिंग ऐप, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने की दी जानकारी

0
WhatsApp Image 2026-10-08 at 3.38.23 PM

जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यशाला

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
शम्स तबरेज खान महराजगंज उत्तर प्रदेश।

छात्रों को फर्जी ट्रेडिंग ऐप, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने की दी जानकारी

महराजगंज। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक शशिमौली पाण्डेय की अध्यक्षता में साइबर क्राइम थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यशाला में टीम ने डिजिटल धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

छात्रों को रातों-रात पैसा दोगुना करने के दावे, फर्जी ट्रेडिंग ऐप, लुभावने क्रिप्टो ऑफर, लकी ड्रॉ और इनाम के झांसे से बचने की सलाह दी गई। इंटरनेट पर उपलब्ध फर्जी हेल्पलाइन नंबरों से सावधान रहने तथा इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर अनजान लिंक व संदिग्ध संदेशों पर क्लिक नहीं करने के लिए कहा गया। ऑनलाइन खातों की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

साइबर टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने कहा कि युवाओं को डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए जिले में साइबर जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *