डीएम के निर्देश पर एडीएम ने दोनों पक्षों को सुना, मशविरा के बाद एसडीएम ने जारी किया अनुमति आदेश

0
IMG-20261008-WA0093.jpg

जमानिया। नगर की प्राचीन एवं चर्चित रामलीला के आयोजन को लेकर श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट एवं दूसरी समिति के बीच चल रहे विवाद के समाधान को लेकर प्रशासन की ओर से कई दौर की बैठकें की गईं। पुलिस प्रशासन एवं एसडीएम स्तर पर लगातार विचार-विमर्श के बाद आखिरकार रामलीला मंचन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। बताया जाता है। कि डीएम गाजीपुर के निर्देश पर बुधवार को एडीएम गाजीपुर जमानिया पहुंचे, जहां उन्होंने रामलीला आयोजन से जुड़े दोनों पक्षों को अलग-अलग सुना और उनके पक्ष एवं प्रस्तुत दस्तावेजों की जानकारी ली। इसके बाद पूरे मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में रखते हुए उनके स्तर से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद डीएम के निर्देश एवं प्रशासनिक स्तर पर हुए मशविरे के आधार पर एसडीएम जमानिया ने श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश गुप्ता को रामलीला मंचन की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किया। एसडीएम कार्यालय से 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तथा 22 अक्टूबर 2026 को निर्धारित स्थल पर रामलीला आयोजन की अनुमति दी गई है। अनुमति के साथ प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने तथा प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने समेत विभिन्न शर्तें भी निर्धारित की हैं। प्रशासन के इस निर्णय के बाद जमानिया की प्राचीन रामलीला के मंचन का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय को रामलीला आयोजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *