लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश संवादाता-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम में 600 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

0
WhatsApp Image 2026-10-11 at 10.57.01 AM

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश
संवादाता-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ
ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम में 600 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा के कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय द्वारा आयोजित ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 600 स्नातक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें 200 विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक तथा 400 विद्यार्थियों ने डेटा साइंस का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान कृषि में ड्रोन तकनीक की उपयोगिता, मृदा विश्लेषण, कृषि रसायनों का सटीक अनुप्रयोग, फसल निगरानी, सिंचाई प्रबंधन एवं फसल स्वास्थ्य मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा मशीन लर्निंग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि इन आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ समय, श्रम एवं जल की बचत की जा सकती है। डेटा एनालिटिक्स आधारित तकनीकों को भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व कुलसचिव, बीयूएटी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, आईसीएआर समन्वय प्रकोष्ठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. जी.एस. पंवार, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय तथा डॉ. अजय कुमार सिंह, निदेशक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया से परिचित कराने तथा कृषि क्षेत्र में तकनीकी दक्षता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
मोबाइल नंबर 9260972460

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed