ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय 11 अक्टूबर 2026 लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
लखनऊ में नया रेलवे स्टेशन तैयार, दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर दौड़ेंगी शताब्दी-राजधानी जैसी ट्रेनें, चारबाग स्टेशन-गोमतीनगर का घटेगा दबावTransport Nagar railway station Lucknowलखनऊ:
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में नया रेलवे स्टेशन यूपी की राजधानी के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है. यह स्टेशन साउथ लखनऊ के शारदा नगर, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कानपुर रोड पर बनेगा. उत्तर रेलवे यहां 3 प्लेटफॉर्म और 6 लाइनें बनाएगा. जैसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बोझ आनंद विहार स्टेशन से कम हुआ है, वैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ के चारबाग स्टेशन में यात्रियों का दबाव कम होगा. चारबाग रेलवे स्टेशन से ये स्टेशन 10-12 किलोमीटर की दूरी पर है. ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे रेलवे लाइन चारबाग को जोड़ती है.
ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन की मेट्रो से कनेक्टिविटी
ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन रेड लाइन मेट्रो से कनेक्ट होगा. यात्री सिर्फ 15-20 मिनट में चारबाग मेट्रो स्टेशन और अमौसी के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच होगी. ट्रांसपोर्ट नगर का स्टेशन लखनऊ के अमौसी, मानक नगर और ऐशबाग रेल स्टेशन से जुड़ा है. लखनऊ का बस अड्डा आलमबाग बस टर्मिनल भी सिर्फ 3-4 किलोमीटर की दूरी पर है. कानपुर रोड और शहीद पथ से भी ये रेलवे स्टेशन जुड़ा रहेगा.
चारबाग स्टेशन पर दबाव घटेगा
लखनऊ चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी और प्लेटफार्म की कमी से दबाव बढ़ा है. रेलवे चारबाग के माल गोदाम को पूरी तरह से ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाएगा. ट्रांसपोर्ट सिटी पहले से ही लखनऊ का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है. ट्रकों की माल ढुलाई बेहद आसान हो जाएगी. भारी ट्रकों की शहर में आवाजाही कम होगी. यह स्टेशन अमौसी एयरपोर्ट के बेहद करीब है. कानपुर, उन्नाव या समीपवर्ती जिलों से यात्री सीधे ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन उतरकर मेट्रो या ऑटो से तुरंत एयरपोर्ट पहुंच पाएंगे. ट्रांसपोर्ट नगर, कानपुर रोड, कृष्णा नगर, शारदा नगर के आसपास रियल एस्टेट और आवासीय परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा. डीआरएम सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि जल्द ये स्टेशन चालू हो जाएगा.
420 करोड़ रुपये खर्च नए स्टेशन पर
30 सितंबर से संचालन की तैयारी
45 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल
7 मंजिला होगा नया स्टेशन
4 मंजिल पर रेस्टोरेंट-होटल, शॉपिंग मॉल
1250 किलोवाट का सोलर पैनल स्टेशन पर
