तहसील रिपोर्टर – जयप्रकाश अतीश जनपद – बलिया दिनांक-11/10/2026 ====================== लोकेशन – सिकन्दरपुर ====================== स्लग – थाना सिकन्दरपुर: चोरी का खुलासा — 3 गिरफ्तार,1 बाइक बरामद
स्लग – थाना सिकन्दरपुर: चोरी का खुलासा — 3 गिरफ्तार,1 बाइक बरामद
थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10.10.2026 की शाम लगभग 7:05 बजे तेज़ रफ्तार से आती मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, चालक और साथियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 09.10.2026 को घर के बाहर खड़ी संतोष कुमार यादव की मोटरसाइकिल (नं. UP60AP8898) चोरी की थी और आज बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त हैं विशाल चौहान (18), रोहित गुप्ता (18) व रानू कुमार भारती (18)। मामला मु0अ0सं0 248/26 धारा 303(2) व 317(2) BNS के अंतर्गत दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
