ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुम/भटकी हुई 03 वर्षीय बच्ची के परिजनों का 04 घण्टे के भीतर पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*

0
613474.jpg

मोहम्मद हुसैन डिवीजन चाणक्य नेशनल न्यूज़ बांदा उत्तर प्रदेश
*दिनांक- 10.10.2026*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक बांदा*
*———————————————-*
*➡️ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुम/भटकी हुई 03 वर्षीय बच्ची के परिजनों का 04 घण्टे के भीतर पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन मुस्कान”* के क्रम में आज दिनांक 10.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुम/भटकी हुई 03 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द किया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 10.10.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मढ़िया नाका में एक 03 वर्षीय बच्ची गुम/भटकी अवस्था में मिली, जिसने अपना नाम रिद्धिमा बताया तथा माता-पिता व अपना पता नहीं बता पा रही थी । तत्पश्चात बच्ची को संरक्षण में लेकर थाना कोतवाली नगर लाकर महिला हेल्पडेस्क पर बैठाया गया । तत्काल वरिष्ठ उ0नि0 श्री हरिशरण सिंह द्वारा बच्ची के माता-पिता की खोजबीन हेतु टीमों का गठन कर आस-पास के लोगो से पूछताछ करते हुए करीब 04 घण्टे के अथक व निरन्तर प्रयासों के पश्चात पुलिस द्वारा परिजनों का पता लगाया गया तथा उन्हें सूचित कर थाना कोतवाली नगर बुलाकर बच्ची से मिलाकर पहचान करायी गयी । बच्ची द्वारा अपने माता-पिता की पहचान करने के पश्चात नियमानुसार बच्ची को उसके माता-पिता को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों द्वारा पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *