गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मांग पर जागा प्रशासन, PHC से लेकर मेडिकल कॉलेज तक मिलेगा सम्मान*

0
1000413201.jpg

*गोंडा।* जो पत्रकार दिन-रात गांव-गांव जाकर दूसरों की स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर करता है, वही जब खुद बीमार होता था तो अस्पताल की लम्बी कतारों में खड़ा-खड़ा थक जाता था। अब इस दर्द को समझा गया है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद इकाई गोंडा के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में पत्रकारों ने अपर जिलाधिकारी गोंडा को पत्रांक 05/ज0ए0(वि0वि0)/2026 दिनांक 07 अक्टूबर 2026 के माध्यम से अपनी पीड़ा बताई थी कि यूनियन के कार्डधारक पत्रकारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक पंजीकरण, डॉक्टरी परामर्श, जांच और दवा वितरण में लम्बी कतारों के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोंडा को निर्देशित किया। जिस पर कार्यवाही करते हुए कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोंडा ने पत्र संख्या- मु0चि0अ0/चिकित्सा सुविधा/2026/8947 दिनांक 09 सितम्बर 2026 (जारी दिनांक 12.10.26) को आदेश जारी कर दिया है।

*CMO का सख्त आदेश -*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के समस्त अधीक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को *अतिमहत्वपूर्ण / शीर्षप्राथमिकता* के साथ निर्देशित किया है कि –

*”रजिस्टर्ड पत्रकारों को शासनादेशों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।”*

इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय सम्बद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा को भी भेजी गई है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए अपर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों का मनोबल बढ़ेगा और वे निडर होकर जनहित की खबरें कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed