विवेक त्रिपाठी जी हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड हमारा लक्ष्य ऐसे विश्वविद्यालय विकसित करना है जो राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करें।

0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 12.58.16 PM

इसी उद्देश्य के साथ आज लोक भवन में प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक में गुणवत्ता, पारदर्शिता, शोध, नवाचार, रोजगारोन्मुख शिक्षा तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक एवं एआई आधारित पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण शोध और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। हमें ऐसे आत्मविश्वासी, मूल्यनिष्ठ और सक्षम युवा तैयार करने हैं, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय एवं सार्थक योगदान दें।

#HigherEducation #EducationReforms #Research #Innovation #SkillDevelopment #ViksitBharat #NEP2020 #LokBhavan #Uttarakhand

President of India Vice President of India PMO India Narendra Modi Amit Shah Ministry of Education

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed