विग ब्रेकिंग सुलतानपुर स्थान-सुलतानपुर उत्तरप्रदेश रिपोर्ट- संतोष कुमार पाण्डेय, स्लोगन- जनपद सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 2 गिरफ्तार । बदमाशों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, कारतूस, गोकशी का सामान और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद-

0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.07.07 AM

थाना अखंड नगर, जनपद सुल्तानपुर में SHO अखंड नगर को सूचना प्राप्त हुई कि गौकश का एक गैंग सक्रिय है क्षेत्र में, जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की गई।


नेमपुर की तरफ से गैंग के आने की सूचना मिली, जिस पर कुंदाभैरवपुर के बाईपास पर घेराबंदी की गई। दो मोटरसाइकिलों पर 5 बदमाश गौकश नेमपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए, जिस पर पुलिस ने रोका-टोका तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई।
आत्मरक्षार्थ हेतु पुलिस ने संयमित फायरिंग की गई, जिसमें अब्दुल सलाम निवासी प्यारेपुर हाजी, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर मुठभेड़ में घायल हुआ है तथा उसका साथी रियाज जो चांदा थाने का ही निवासी है, जिन पर गौकशी के पूर्व से मुकदमे हैं, यह गिरफ्तार हुआ है । 3 बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को उपचार हेतु CHC अखंड नगर पर लाया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस और मांस काटने का सामान और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।” उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम द्वारा दी गयी बाइट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed