भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री तरुण चुघ जी एवं अन्य पदाधिकारी गणों के साथ बनारस काशी मै संत रविदास जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री तरुण चुघ जी एवं अन्य पदाधिकारी गणों के साथ बनारस काशी मै संत रविदास जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर पद्मश्री संत श्री निरंजन दास जी, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Arjun Ram Meghwal जी, मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री Pankaj Chaudhary जी, उपमुख्यमंत्री श्री Keshav Prasad Maurya जी, उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री Dr. Prem Chand Bairwa जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Lal Singh Arya जी सहित अनेक केंद्रीय एवं राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी तथा अन्य सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी संत-महात्माओं एवं वक्ताओं ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समरसता, समानता, सेवा एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही संकल्प लिया गया कि आगामी सात महीनों तक देशभर में चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता को सशक्त करने, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा संत श्री गुरु रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।
यह अभियान भारत की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
