*सीतापुर पुलिस और SWAT टीम का साझा प्रहार, 10 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार*
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*सीतापुर पुलिस और SWAT टीम का साझा प्रहार, 10 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार*
*सीतापुर*। नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा कसते हुए थाना तालगांव पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो 196 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में दिनांक 29.07.2026 की रात्रि कसरैला-लहरपुर मार्ग पर धोंधी मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक कार सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार तीन अभियुक्त वाहन सहित मौके से फरार हो गए, जबकि बाहर खड़े एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।
क्षेत्राधिकारी लहरपुर की उपस्थिति में तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में भरा कुल 10 किलो 196 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
राहुल शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला, निवासी- ग्राम गुठना बुजुर्ग (कैमहरा), थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी
*बरामदगी:*
– अवैध गांजा: कुल 10 किलो 196 ग्राम
