र्फी रिजवी की रिपोर्ट गाजीपुर, 30 जुलाई, 2026 गाजीपुर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद गाजीपुर मे एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया इसके साथ ही उन्होंने जनपद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रो मे विकास को गति प्रदान करने के लिए 692 करोड़ लागत से सातों विधानसभाओं में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया. प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एवं नवजात शिशु का अंन्न प्रासन भी कराया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत अनिमेश राय को लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत श्रीमती सुन्दरी को रूपये 7000/-का डेमो चेक व प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कैशलेस योजनान्तर्गत आशुतोष पाण्डेय, वन्दना यादव, दिवाकर सिंह को सांकेतिक प्रमाण पत्र, पी एम सूर्य घर योजनान्तर्गत अरूंचला नन्द राय को प्रमाण पत्र , लखपति दीदी योजनान्तर्गत लखपति दीदी प्रमाण पत्र, समूह की महिला सदस्य मधुबाला को डेमो चेक , मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत श्रीमती सोमारी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, आवास योजना शहरी अन्तर्गत श्रीमती पूनम देवी को अनुदान राशि का प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अन्तर्गत पुष्पा देवी को राजस्व विभाग की ओर से 05 लाख का डेमो चेक, अचल अवशेष प्रबन्धन योजनान्तर्गत श्री रीतेश कुमार राय को 32 लाख का डेमो चेक, स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत कंचन यादव को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में पंचायती राज मंत्री माननीय ओम प्रकाश राजभर जी ने अपने भाषण में कहा कि पहले सपा की सरकार में पेपर चोरी हो जाता था और खेतों में बैठकर के पेपर लिखा जाता था जब से एनडीए की सरकार आई है तब से पेपर चोरी होना बंद हो गया है
बृहस्पतिवार को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील मोहम्मदाबाद के नवीन मंडी स्थल पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. मा0 मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा जनपद गाजीपुर वीरो की धरती है, इस धरती को प्रमाण करते हुए उन्होने जनपद के विकास कार्याे को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को गाजीपुर में जनपद भ्रमण के दौरान 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा सम्बोधन के दौरान उन्होने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, जहूराबाद व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा
सीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनिए, जो आपकी पैरोकारी कर सकें। ऐसे सांसद नहीं चाहिए, जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों। ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो फर्जी लाइसेंस बनाकर जनता के घरों में डकैती व अवैध कब्जा करने का दुस्साहस करें।
मुख्यमंत्री ने वीर अब्दुल हमीद समेत रणबांकुरों व साहित्यकारों का नाम लेकर गाजीपुर की धरा को प्रणाम किया।
सीएम ने कहा कि गाजीपुर की धरती सदैव से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का केंद्रबिंदु रही है।
सीएम ने रामचरित मानस की चौपाई ‘गाधितनय मन चिंता व्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी’ सुनाई। सीएम ने उस समय की कहानी भी सुनाई और कहा कि गाजीपुर ने तब भी आतंक, लूटखसोट, अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया था, लेकिन इस धरा का नाम क्यों डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते और आने से डरते थे? विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र नायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है। 1000 वर्ष पहले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को बहराइच के चित्तौरा में रौंद दिया था। उसे इस्लाम के अनुरूप सबसे कड़ी सजा दी। इसके बावजूद विपक्ष ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने दिया, बल्कि ये लोग सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार ने कहा कि सालार मसूद की नहीं, बल्कि महाराज सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगेगा। सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगवाई और मेडिकल कॉलेज बनवाया। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज कुमार सिन्हा ने गाजीपुर से आनंद विहार के बीच सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन…

