जनपद सीतापुर। हरगांव पुलिस ने 4 अभियुक्त किए गिरफ्तार
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*हरगांव पुलिस ने 04 हत्याभियुक्त किए गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ईंट और बोतल बरामद*
*सीतापुर*। जनपद में अपराध की रोकथाम और नियंत्रण के अभियान में थाना हरगांव पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना हरगांव पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
ग्राम नकुरीखुर्द में मृतक रुपनलाल पासी पुत्र स्वर्गीय नंदलाल को शराब चोरी की बात को लेकर अभियुक्तों ने घर जाकर धमकी दी थी। इसके बाद योजना बनाकर रुपनलाल की तलाश कर बिन्द्रेश वर्मा व संजय पासी ने मृतक के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। शव को छिपाने की नियत से शरीर पर शराब डालकर आग लगा दी गई थी।
*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता:*
1. बिन्द्रेश वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा, निवासी ग्राम नकुरीखर्द, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर
2. संजय पासी पुत्र मालती प्रसाद, निवासी ग्राम नकुरीखर्द, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर
3. शान्ति देवी पत्नी संजय, निवासी ग्राम पीतपुर, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर
4. अमित पुत्र राजकिशोर, निवासी ग्राम चाऊपुर पड़री, थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी
*बरामदगी:*
अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद ईंट का टुकड़ा व 01 अदद हरे रंग की कोल्डड्रिंक की प्लास्टिक की बोतल बरामद की गई है।
