राशिद खान चांद ब्यूरो हेड, सीतापुर थाना बिसवां पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, 1500 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में थाना बिसवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिधौली रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने हुई 3500 रुपये की लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में बिसवां पुलिस टीम ने खम्भापुरवा रोड थाना क्षेत्र बिसवां से दोनों अभियुक्तों को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. नूर आलम पुत्र इकबाल अहमद, निवासी मोहल्ला पटेलनगर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर
2. पौरूष यादव पुत्र रामबिलास यादव, निवासी मोहल्ला झज्झर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर
बरामदगी:
1. दो अलग-अलग पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 1500 रुपये नकद
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल हीरो HF DELUXE UP34BQ6389
