श्रावण के प्रथम सोमवार से पहले डीएम-एसपी ने देवकली मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
1004254862.jpg

औरैया। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देवकली मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। के प्रथम सोमवार से पश्रावणहले डीएम-एसपी ने देवकली मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
औरैया। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देवकली मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed