सॉरिख बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, 10 वाहनों के चालान
औरैया के एरवाकटरा थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल के साथ सॉरिख बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए।
थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
