डीईओ ने प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की ली समीक्षा बैठक

0

शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की हुई समीक्षा

बलौदाबाजार, 3 सितम्बर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. मेरावी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा ने विकासखंड बलौदाबाजार के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित की गई।

बैठक में शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रमुख रूप से प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण, नशामुक्त विद्यालय, एमबीयू वैलिडेशन, अपार आईडी, बालवाड़ी, आईसीटी योजना, यू-डाइस, विद्यार्थियों की जीपी में एंट्री, शिक्षकों की प्रोफाइल एंट्री एवं स्कूल प्रोफाइल एंट्री सहित ड्रॉप बॉक्स में बच्चों को इम्पोर्ट करने संबंधी जानकारी ली गई।

इसके साथ ही जेम पंजीयन, एसएनए स्पर्श, आईसीटी योजना, विद्यालयों की रंगाई-पुताई एवं निरीक्षण, वीएसके के नवीन वर्जन तथा ‘लईका चिन्हारी एप’ के माध्यम से सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के सर्वे की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में एफएलएन गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। एफएलएन किट का नियमित उपयोग, सभी विद्यालयों में एफएलएन किट की शत-प्रतिशत उपलब्धता, एफएलएन अभ्यास पुस्तकों की 100 प्रतिशत स्कैनिंग, रचनात्मक लेखन, पुस्तक स्कैनिंग तथा एफएलएन के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालय को सक्रिय करने संबंधी विषयों की समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रतिमाह चर्चा पत्र डाउनलोड कर उसका अध्ययन करने तथा विद्यालयों में शनिवार को ‘बैगलेस डे’ मनाए जाने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा राज्य एवं जिला स्तर से मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

समीक्षा बैठक में सहायक कार्यक्रम समन्वयक खिलावन वर्मा, प्रोग्रामर नवीन वर्मा सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के सभी प्राचार्य तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला
बलौदाबाजार-भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed