*सीतापुर – राशिद खान चांद* *जलप्रलय में सीतापुर पुलिस बनी देवदूत* *एंकर -* सीतापुर में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई और सैकड़ों लोग घरों में फंस गए। *VO -* सूचना मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में थाना रामकोट पुलिस, फायर ब्रिगेड, PRV 112 और NDRF/SDRF की संयुक्त टीम ने महा-रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। थानाध्यक्ष पीयूष सिंह और चौकी प्रभारी हर्षित सिंह की टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के सहारे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पालतू जानवरों तक को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को राहत शिविर में पहुंचाकर भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। *सीतापुर से राशिद खान चांद की रिपोर्ट।*
*सीतापुर – राशिद खान चांद*
*जलप्रलय में सीतापुर पुलिस बनी देवदूत*
सीतापुर में सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से केशव ग्रीन सिटी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई और सैकड़ों लोग घरों में फंस गए।
सूचना मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में थाना रामकोट पुलिस, फायर ब्रिगेड, PRV 112 और NDRF/SDRF की संयुक्त टीम ने महा-रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। थानाध्यक्ष पीयूष सिंह और चौकी प्रभारी हर्षित सिंह की टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के सहारे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पालतू जानवरों तक को सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी को राहत शिविर में पहुंचाकर भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
पुलिस ने लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
*सीतापुर से राशिद खान चांद की रिपोर्ट।*
