हिमांशु शुक्ला | चाणक्य न्यूज़ इंडिया कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम एवं अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण

0
WhatsApp Image 2026-09-30 at 2.36.25 PM

बलौदाबाजार, 30 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल स्थित कोषालय के डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे न्यायिक एवं गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर, टिकट, फार्म तथा संबंधित पंजियों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके बाद कलेक्टर ने सेवा सेतु केंद्र, अधीक्षक कार्यालय एवं अपर कलेक्टर कोर्ट का निरीक्षण कर आवेदनों, प्रमाण पत्रों तथा प्रकरणों की एंट्री एवं निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *