निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का त्वरित समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता”: भरत गौड़ भरत गौड़ को ‘निजी शिक्षण संस्थान संघ’ का जिलाध्यक्ष मनोनीत

0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 11.05.27 AM (2)

सरदारशहर। (चन्द्र प्रकाश लाटा ) शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और अणुव्रत समिति सरदारशहर के उपाध्यक्ष भरत गौड़ को ‘निजी शिक्षण संस्थान संघ’ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से जिले के शिक्षा जगत, निजी स्कूल संचालकों और सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
संगठन की मजबूती और शिक्षा हित में कार्य करने का संकल्प
जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद भरत गौड़ ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जिले भर के निजी शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के त्वरित समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और संस्थाओं के परस्पर समन्वय के लिए संघ सदैव अग्रसर रहेगा। भरत गौड़ के जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही अणुव्रत समिति सरदारशहर, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *