सीतापुर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड महोली जनपद सीतापुर में विद्यालयों का निरीक्षण
सीतापुर दिनांक 28 जुलाई 2026 (सू0वि0) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 को विकास खण्ड-महोली, जनपद-सीतापुर के निम्नांकित विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नरहरा, विकास खण्ड-महोली, जनपद-सीतापुर में दिनांक 28 जुलाई 2026 को अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्राथमिक विद्यालय नरहरा, विकास खण्ड-महोली, जनपद-सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि विद्यालय में कुल 02 अध्यापक एवं 02 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान श्री अवधेश कुमार शुक्ला एक दिवसीय अवकाश पर पाये गये, विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वह 10 कार्य दिवस में अपने विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन में वृद्धि, एम0डी0एम0 की गुणवत्ता एवं छत की साफ-सफाई कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरा, विकास खण्ड-महोली, जनपद-सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया हैं। विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया, कि वह विद्यालय की समस्त आवश्यक पंजिकाओं को सुव्यवस्थित करें, तथा 10 कार्य दिवस में अपने विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन में वृद्धि, एम0डी0एम0 की गुणवत्ता एवं छत की साफ-सफाई कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर, विकास खण्ड-महोली, जनपद-सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया हैं। विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वह 10 कार्य दिवस में अपने विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन में वृद्धि, एम0डी0एम0 की गुणवत्ता, मल्टीपल हैंडवाश को सही कराने एवं छात की साफ-सफाई कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, विकास खण्ड-महोली, जनपद-सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया हैं। विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वह 10 कार्य दिवस में अपने विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन में वृद्धि, एम0डी0एम0 की गुणवत्ता को सही कराने एवं छत की साफ-सफाई कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये।
