*सीतापुर में टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम, 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली*
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*सीतापुर में टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम, 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली*
*सीतापुर*। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को जिला क्षय रोग केन्द्र सीतापुर में टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ इन्द्र सिंह द्वारा 05, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ श्याम सुन्दर द्वारा 10, डॉ अपूर्व शुक्ला द्वारा 15, श्री कुलदीप सिंह द्वारा 10, श्री आकिब इरफान द्वारा 05 और बीसीजी टीम लीडर श्री जगदम्बा द्विवेदी द्वारा 05 मरीजों को गोद लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि टीबी से लड़ने में संतुलित आहार का अहम योगदान है। नियमित पोषक आहार से शरीर मजबूत होता है और मरीज जल्दी स्वस्थ होता है। सरकार ने सामाजिक संगठनों और औद्योगिक घरानों से भी आगे आकर मरीजों को पोषण देने की अपील की है।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत’ एप शुरू किया गया है। इच्छुक संस्था या व्यक्ति इस एप के माध्यम से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण कर मरीजों को गोद ले सकते हैं। मरीज भी इस एप से अपने उपचार की जानकारी ले सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग केन्द्र के श्री आशीष कुमार दीक्षित, श्री रमेश कुमार मौर्या, श्री आशीष टण्डन, श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री राहुल टण्डन, श्री अभिषेक कुमार दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
