एंकर इंट्रो: उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट,,,, गाजीपुर के करंडा क्षेत्र स्थित तुलसीपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। त्रिकालदर्शी शिवपूजन बाबा के आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अनुमानित 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 6.57.19 PM

एंकर इंट्रो: उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट,,,,

गाजीपुर के करंडा क्षेत्र स्थित तुलसीपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। त्रिकालदर्शी शिवपूजन बाबा के आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अनुमानित 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह से देर रात तक आश्रम परिसर और आसपास का इलाका श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, गुरु पूजन, हवन और भजन-कीर्तन के साथ हुई। उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की।
विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
बाइट – राजेश चौबे, सचिव, आश्रम:
“गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले मार्गदर्शक होते हैं। त्रिकालदर्शी शिवपूजन बाबा ने मानव सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित का संदेश दिया है। 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था का प्रमाण है।”
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा आश्रम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर यह गुरु पूर्णिमा महोत्सव क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed