उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर* दिनांक 29.07.2026 *पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में साइबर जागरूकता सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया

0

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर*
दिनांक 29.07.2026

*पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में साइबर जागरूकता सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया
आज दिनांक 29.02026 को पुलिस लाईन गाजीपुर के सम्मेलन कक्ष में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में साइबर जागरूकता OCWC (Online Crimes Against Women and Children) सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जनपद के समस्त थानों के पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
* OCWC (Online Crimes Against Women and Children) कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले ऑनलाइन अपराधों को रोकने और मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए गृह मंत्रालय के I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रीय जागरूकता और क्षमता-वर्धन अभियान है जिसका मुख्य उद्देश्य और कार्य जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं और बच्चों को डिजिटल स्पेस में सुरक्षित रखने तथा ऑनलाइन उत्पीड़न के बारे में शिक्षित करना।
* जनपद की साइबर टीम के प्रभारी व कर्मियों द्वारा समस्त थानों से आये पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध के मामलों से पेशेवर तरीके से निपटने, नागरिकों को मजबूत पासवर्ड उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और अपनी निजी जानकारी गोपनीय रखने की सलाह देना, साइबर धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित करना । आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *