स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय स्लोगन-थाना अखण्डनगर पुलिस- मुठभेड़ के बाद 2 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार, 1 के पैर में लगी गोली अपराधी घायल

0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 8.57.46 AM

संक्षिप्त विवरण :-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के रोकथाम के सापेक्ष चलाये जाये रहे अभियान के तहत आज दिनांक 28/29.07.2026 को दौराने रात्रि गश्त चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा गो तस्करी से सम्बन्धित अभियुक्तगण के आने की सूचना पर गो तस्करी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 1. अब्दुल सलाम पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 45 वर्ष , 2. रियाज पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 55 वर्ष को दौराने पुलिस मुठभेड ग्राम कुन्दाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास समय करीब 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्तों को रोके जानें पर अभियुक्तोंगणों द्वारा पुलिस पर जान से मारनें की नियति से फायरिंग की गयी, जिसके बचाव में पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग में एक अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास से 01 अदद तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ तथा पकड़े गये दूसरे व्यक्ति रियाज उपरोक्त के कब्जे से एक बोरी मे रखा हुआ एक अदद लोहे का चापड़ तथा एक अदद लकड़ी का ठेहा बरामद किया गया । तथा दूसरी मोटर साइकिल पर सवार तीन अभियुक्त 1.आफाज पुत्र रियाज निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर, 2. अफजल पुत्र पप्पू निवासी हासिमपुर टियरी थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर , 3. आजाद पुत्र फहीम निवासी हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे । घायल अभियुक्तो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया , जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 178/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25/27 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अध्याय–3 : टाइगर हिल – वह रात जब भारतीय शेर बादलों को चीरकर दुश्मन के गढ़ तक पहुँचे

पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय द्वारा ₹25,000/- रूपये, पुरस्कार पुलिस टीम को प्रदान किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी की तारीख व समय- -ग्राम कुन्दाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास समय करीब 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता अभियुक्त :-
1. अब्दुल सलाम पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 45 वर्ष
2. रियाज पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 55 वर्ष
बरामदगी :-
1. 01 अदद तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .12 बोर बरामद- अभियुक्त अब्दुल सलाम के कब्जे से
2. एक अदद लोहे का चापड़ तथा एक अदद लकड़ी का ठेहा- अभियुक्त रियाज के पास से
अपराधिक इतिहास – अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0सं0 159/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
अपराधिक इतिहास – अभियुक्त रियाज पुत्र खलील निवासी प्यारेपुर हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 55 वर्ष
1. मु0अ0सं0 06/2013 धारा 3/8 गो हत्या नि0अधि0 व 295ए भा0द0वि0 थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
2. मु0अ0सं0 513/2010 धारा 307/506 भा0द0वि0 थाना गोसाइगंज जनपद सुलतानपुर
3. मु0अ0सं0 514/2010 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाइगंज जनपद सुलतानपुर
4. मु0अ0सं0 513/2010 धारा 307/506 भा0द0वि0 थाना गोसाइगंज जनपद सुलतानपुर
5. मु0अ0सं0 165/2009 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
6. मु0अ0सं0 238/2012 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
7. मु0अ0सं0 362/2013 धारा 3 गुण्डा एक्ट थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
8. मु0अ0सं0 238/2016 धारा 3/5A/8 गो हत्या नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
9. मु0अ0सं0 21/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
10. मु0अ0सं0 303/2022 धारा 8/20 NDPS Act थाना चांदा जनपद सुलतानपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. प्र0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा
2. व0उ0नि0 श्री संतोष कुमार
3. उ0नि0 श्री कन्हैया कुमार पाण्डेय
4. हे0का0 राकेश राजपूत
5. का0 दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed