स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय ऑपरेशन दहन”*

0
WhatsApp Image 2026-07-31 at 10.50.49 AM

ऑपरेशन दहन”*

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार कीमत लगभग ₹12,63,300/- (कीमत लगभग बारह लाख तिरसठ हजार तीन सौ रुपये मात्र) निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया।*

अवगत कराना है कि एनडीपीएस एक्ट के मादक पदार्थों के कुल 19 अभियोगों से सम्बन्धित कुल माल 6.15 किग्रा0 ( थाना कुड़वार द्वारा 17 मुकदमें में कुल मादक पदार्थ/माल 6.010 कि0ग्रा0 अवैध गांजा, थाना हलियापुर द्वारा 01 मुकदमें में 407 डायजापाम टैबलेट(0.100 किग्रा0) , थाना गोसाईगंज द्वारा 01 मुकदमें में 0.04 किग्रा0 नशीला पाउडर )का निस्तारण/विनिष्टीकर0ण इन्सिनरेटर मशीन के माध्यम से मेसर्स रायल पाल्यूशन कन्ट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी जनपद-सुलतानपुर में स्थापित/संचालित इन्सिनरेटर/बायलर के माध्यम से कराया गया। । विनष्टीकरण किये गये मादक पदार्थों की कुल कीमत- 12,63,300/-रुपये है । विनिष्टीकरण की प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित मादक पदार्थ विनष्टीकरण कमेटी के सदस्यों व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नियमानुसार की गयी।
माल विवरण थानावार-
1. थाना कुड़वार-17 मुकदमों में कुल 6.010 किग्रा0 गांजा
2. थाना हलियापुर-01 मुकदमें में 407 डायजापाम टैबलेट(0.100 किग्रा0)
3. थाना गोसाईगंज-01 मुकदमें में 0.04 किग्रा0 नशीला पाउडर
कुल योग- 6.15 किग्रा0

उक्त मादक पदार्थों का निस्तारण मेसर्स रायल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी, जनपद सुलतानपुर में स्थापित/संचालित इन्सिनरेटर/बॉयलर के माध्यम से किया गया। विनिष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹12,63,300/- (कीमत लगभग बारह लाख तिरसठ हजार तीन सौ रुपये मात्र) है।

मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण की समस्त प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) के सदस्यों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में नियमानुसार, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई गई।

जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा नशा एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed