युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 9 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला

0
WhatsApp Image 2026-09-02 at 9.08.01 AM

डी.के. कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 557 पदों पर निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

बलौदाबाजार, 1 सितम्बर 2026। जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 सितम्बर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेला शासकीय डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा लगभग 557 पदों पर भर्ती की जाएगी। बड़ी संख्या में युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार के लिए आवेदन और साक्षात्कार का अवसर मिलने से यह आयोजन जिले के बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में अमित एजेंसी बलौदाबाजार द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं कनिका ऑटोमोबाइल प्रा.लि. द्वारा रोल्स एग्जीक्यूटिव एवं तकनीशियन के पदों के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

भारतीय जीवन बीमा द्वारा बीमा राखी के 40 पद, किरण एग्रीकल्चर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 पद तथा आरोहन फायनेंस प्रा.लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा.लि. रायपुर द्वारा असिस्टेंट के 150 पद, शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर द्वारा मेकनिकल इंजीनियर, फिटर एवं मशीन ऑपरेटर के पद तथा अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 238 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 39 पद, सुपरवाइजर के 18 पद, मार्केटिंग के 8 पद एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा से लेकर उच्च शिक्षा तक निर्धारित की गई है। पद के अनुसार आयु सीमा एवं वेतन अलग-अलग रहेगा। कुछ पदों पर 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप अथवा ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के अधिक से अधिक शिक्षित एवं इच्छुक युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष क्रमांक 07727-299443 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला
बलौदाबाजार-भाटापाराउन्नाव / एम एम मालवीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed