अविनाश साहू संवाददाता बालोद छ.ग. सेवा सेतु शिविर में ओमप्रकाश को हाथों-हाथ मिला श्रमिक परिचय पत्र, श्रम विभाग की योजनाओं का खुला रास्ता

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 11.53.01 AM

बालोद, 1 अक्टूबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संचालित ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत बालोद विकासखंड के ग्राम लिमोरा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम अरौद निवासी ओमप्रकाश को शिविर में ही असंगठित कर्मकार का परिचय पत्र तत्काल उपलब्ध कराया गया।

ओमप्रकाश लंबे समय से असंगठित कर्मकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिविर में श्रम विभाग के स्टॉल पर अपना पंजीयन कराया। विभागीय अमले ने मौके पर ही प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें ‘छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल’ का परिचय पत्र प्रदान किया।

परिचय पत्र मिलने के बाद ओमप्रकाश ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के गांव तक पहुंचने से उन्हें बिना किसी अतिरिक्त भागदौड़ के अपने गांव के पास ही यह सुविधा मिल गई। उन्होंने कहा कि परिचय पत्र बनने के बाद अब उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता आसान होगा।

उन्होंने ‘सेवा सेतु शिविर’ की सराहना करते हुए कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाने से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

ओमप्रकाश ने ‘सरकार आपके द्वार’ की पहल के तहत ग्रामीणों और श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *