गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 11.19.13 AM

महराजगंज, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन, महराजगंज में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, निष्ठा एवं देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से इन आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शांति, एकता एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

चाणक्य न्यूज इंडिया के लिए महराजगंज से शम्स तबरेज खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *