सीतापुर दिनांक 30 जुलाई 2026 बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम जनपद सीतापुर एवं लखीमपुर-खीरी में कार्यरत समस्त ए०आर०जी०, एस०आर०जी०, खण्ड शिक्षा अधिकारी, डायट मेन्टर्स की संयुक्त रूप से निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन द नरायना गेस्ट हाउस सीतापुर में
जनपद सीतापुर
राशिद खांन चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर
सीतापुर दिनांक 30 जुलाई 2026 बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम जनपद सीतापुर एवं लखीमपुर-खीरी में कार्यरत समस्त ए०आर०जी०, एस०आर०जी०, खण्ड शिक्षा अधिकारी, डायट मेन्टर्स की संयुक्त रूप से निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन द नरायना गेस्ट हाउस सीतापुर में आज दि० 30.7.2026 को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डा० दीक्षा जोशी ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला में प्राचार्य डायट लखीमपुर खीरी सीमा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर विपुल शिवसागर तथा दोनों जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एस०आर०जी०, ए०आर०पी० उपस्थित रहे। परियोजना से गर्व नागपाल ने प्रस्तुतीकरण दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर डा० गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में अध्ययनरत बच्चों समयबद्ध ढंग से निपुण बनायेंगे। बच्चों में अधिगम अंतराल को समाप्त करने के लिए निरन्तर कार्य करते रहेंगे।
