मनोज कुमार शर्मा, हाथरस राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी हाथरस के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व पार्टी जिला

0
WhatsApp Image 2026-07-31 at 10.52.06 AM

मनोज कुमार शर्मा, हाथरस राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
(R A M) पार्टी हाथरस के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व पार्टी जिला महासचिव /प्रभारी हाथरस के नेतृत्वत में पार्टी के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट श्री मान अलंकार अग्निहोत्री जी से लखनऊ में मिला । पार्टी कार्यालय लखनऊ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री मान विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट मौजूद थे।अलंकार जी के मार्ग दर्शन में युवा छात्रों का काला कानून U G C2026 रॉल बेक के संबद्ध में करीब 2 घंटे विस्तार से चर्चा हुई। हाथरस जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा द्वारा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी जी को हाथरस जनपद के हाथरस,सिकंदराराऊ, सादाबाद,सासनी, मुरसान,के 118 पदाधिकारी व जनपद के 2650सदस्यों की सूची सौंपी गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जनपद के सभी बूथों सभी ग्राम पंचायतों, सभी वार्डो, सभी ब्लाकों, सभी तहसीलों में जल्द से जल्द कमेटियां पूर्ण की जाये, जिससे हाथरस जिले की हाथरस विधानसभा, सिकन्दराऊ विधानसभा और सादाबाद विधानसभा में प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जा सके।हाथरस के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा द्वारा दिनांक.1.8.2026से 11.8.2026 तक सासनी के रामलीला मैदान में श्री राम कथा व श्री राम लीला का भव्य आयोजन किया जा रहा हे। यह श्री राम कथा विद्वान श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज के द्वारा की जायेगी।जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मान अलंकार जी व प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी जी को सासनी आ कर श्री राम कथा सुनने का निमंत्रण भी दिया। इस निमंत्रण को दोनों द्वारा स्वीकार करते हुए सासनी आने का आश्वासन दिया। लखनऊ जाकर मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिलामहसचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय,सासनी नगर अध्य्क्ष कालू पंडित, तथा संजीव गोयल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed